Latitude and Longitude

अक्षांश और देशांतर (Latitude and Longitude)

हैलो मेरे प्यारे दोस्तों, आप सब अच्छे होंगे। मेरे प्यारे दोस्तों हम आप के लिए आज अक्षांश और देशांतर-Latitude and Longitude से संबंधित सभी महत्त्वपूर्ण परीक्षा उपयोगी तथ्यों को शामिल किया गया। जो आप को परीक्षा में बहुत ही लाभदायक होगा। latitude and longitude से संबंधित प्रमुख पाठ्य वस्तु को आसानी से अध्ययन करेंगे। चलिए हम सब अक्षांश और देशांतर के बारे में पढ़ें।

Latitude and Longitude
Latitude and Longitude

अक्षांश और देशांतर रेखा : Latitude and longitude

अक्षांश ग्लोब पर निर्मित वह काल्पनिक रेखाएं होती है, जो क्षैतिज दिशा (पूर्व से पश्चिम) में पृथ्वी की सतह के समानांतर वृताकार रूप में निर्मित होती है। देशांतर ग्लोब पर निर्मित होने वाली ऐसे काल्पनिक अर्धवृत्त है। जो (उत्तर से दक्षिण दिशा) उत्तरी ध्रुव एवं दक्षिणी ध्रुव क जोड़ती है।

अक्षांश रेखा(Latitude Lines)

अक्षांश रेखा ग्लोब पर निर्धारित ऐसी काल्पनिक रेखाएं होती है, जो क्षैतिज दिशा में पृथ्वी की सतह के समानंतर वृताकार आकार में होती है।

latitude lines
Latitude lines

सरलतम रूप में अक्षांश पृथ्वी तल पर विंदु की कोणीय दूरी है, जिसे डिग्री में मापा जाता है।कुछ प्रमुख अक्षांश रेखाएं जैसे भूमध्य रेखा या विषुवत वृत, कर्क वृत, मकर वृत, आर्कटिक वृत एवं अंतर्कटिक वरी वृत।

विषुवत वृत या भूमध्य रेखा

विषुवत वृत या भूमध्य रेखा पृथ्वी के केंद्र के चारों तरफ खींची गई काल्पनिक रेखा होती है।

भूमध्य रेखा से किसी स्थान की कोणीय दूरी को प्रदर्शित करती है।

कर्क वृत या कर्क रेखा(Tropic of Cancer)

ग्लोब पर उत्तरी गोलार्ध में विषुवत वृत के समानांतर या 231/2° कोणीय दूरी पर खींचा गया काल्पनिक वृत होता है।

आर्कटिक वृत (Tropic of Arctic)

ग्लोब पर उत्तरी गोलार्ध में विषुवत से 661/2° की कोणीय दूरी पर खींचा गया काल्पनिक वृत।

मकर वृत (Tropic of Capricorn)

ग्लोब पर दक्षिणी गोलार्द्ध में विषुवत वृत से 231/2° की कोणीय दूरी पर खींचा गया काल्पनिक वृत।

अंटार्कटिक वृत (Tropic of Antarctica)

ग्लोब पर दक्षिणी गोलार्द्ध में विषुवत से 661/2° की कोणीय दूरी पर खींच गया काल्पनिक वृत्त अंटार्कटिक वृत कहलाता है। इस वृत्त को प्रकाश वृत भी कहा जाता है।

अश्व अक्षांश

30°से 35° उत्तरी एवं दक्षिणी अक्षांश के मध्य स्थित पेटी को अश्व अक्षांश कहा जाता है। इसे उपोषण अक्षांश भी कहा जाता है, क्योंकि इसके बनने का मुख्य कारण इन अक्षांशों के बीच प्रतिचक्रवात का उत्पन्न होना।

  • अक्षांशों को प्रमुख रूप से ग्रीक भाषा के अक्षर फ़ाई (ø) से प्रदर्शित किया जाता है।
  • 0° के अक्षांश को विषुवत वृत कहा जाता है।
  • विषुवत वृत के उत्तर में स्थित अक्षांशों को उत्तरी अक्षांश कहा जाता है।
  • विषुवत वृत के उत्तर में स्थित गोलार्ध को उत्तरी गोलार्द्ध कहा जाता है।
  • विषुवत वृत के दक्षिण में स्थित अक्षांशों को दक्षिणी अक्षांश कहा जाता है।
  • विषुवत वृत के दक्षिण में स्थित गोलार्ध को दक्षिणी गोलार्ध कहा जाता है।
  • विषुवत वृत के उत्तर या दक्षिण की तरफ दिन एवं रात समय मौसम के अनुरूप घटता एवं बढ़ता रहता है।
  • मकर रेखा सूर्य की लम्बवत किरणों के लिए सीमा रेखा होती है।
  • कर्क रेखा एवं मकर रेखा के मध्य स्थित क्षेत्र को उष्णकटिबंधीय क्षेत्र कहा जाता है।
  • 66½° उत्तरी अक्षांश (आर्कटिक वृत) एवं 66½° दक्षिणी अक्षांश (आन्टार्कटिक वृत) की ये रेखाएं सूर्य की तिरछी किरणों के लिए सीमा रेखाएं है।
  • 23½° से 66½° उत्तरी एवं दक्षिणी अक्षांशों के मध्य स्थित क्षेत्र को शीतोष्ण कटिबन्ध क्षेत्र कहा जाता है। यहाँ पर सूर्य की किरणे पूरे वर्ष भर तिरछी पड़ती है।
  • प्रति 1° पर एक अक्षांश निर्धारित होता है। विषुवत रेखा से ध्रुवीय क्षेत्रों की तरफ जाने पर अक्षांशीय वृत का आकार छोटा होता जाता है। जो की ध्रुवों पर अंततः एक बिन्दु में बदल जाता है।
  • 90° अक्षांश एक बिन्दु के रूप में पाया जाता है, जिसे ध्रुव(Pole) कहते है।
  • 90° उत्तरी अक्षांश को उत्तरी ध्रुव एवं 90° दक्षिणी अक्षांश को दक्षिणी ध्रुव कहा जाता है।
  • 66½° से 90° उत्तरी अक्षांशों के बीच स्थित स्थान को ध्रुवीय क्षेत्र कहा जाता है। यहाँ पर 6 माह दिन एवं 6 माह रात होती है।
  • उत्तरी गोलार्द्ध एवं दक्षिणी गोलार्द्ध में 90°-90° के अक्षांश के वृत बनते है।
  • विषुवत वृत को मिलाकर कुल अक्षांशों की संख्या 181(90+90) हो जाती है।
  • अक्षांश की कुल संख्या(181-2=179)होती है। क्योंकि 90° के दोनों अक्षांश बिन्दु के रूप में है। न की वृत के रूप में।

विषुवत रेखा पर स्थित देश

1.साओ टॉम और प्रिंसिप 2.कांगो गणराज्य 3. गैबॉन 4. लोकतान्त्रिक गणराज्य कांगो 5. युगांडा 6.केन्या 7.सोमालिया 8.मालदीव 9. इंडोनेशिया 10.किरिबाती 11. इक्वेडोर 12. कोलम्बिया 13.ब्राजील

कर्क रेखा पर स्थित देश

1.हवाई द्वीप(संयुक्त राज्य अमेरिका) 2. मेक्सिको 3.बहामास 4.माली 5. नाइजर 6. चाड 7. लीबिया 8.सऊदी अरब 9.मिस्र 10. भारत 11.संयुक्त अरब अमीरात 12.बांगलादेश 13.म्यांमार 14.चीन 15. ताइवान 16. ओसान 17.अल्जीरिया 18. मॉरितनीय

मकर रेखा पर स्थित देश

1.ब्राजील 2. आस्ट्रेलिया 3. परागवे 4. मेडागास्कर 5.अर्जेन्टीना 6. मोजामबिक 7.चिली 8. दक्षिणी अफ्रीका 9.फ्रेंच 10. टोंगा 11.बोत्स्वाना 12. नाम्बिया

देशांतर रेखाएं (Longitude Lines)

 

देशांतर ग्लोब पर बनने वाली ऐसी काल्पनिक रेखाएं या अर्धवृत्त है, जो उत्तर से दक्षिण दिशा की तरफ उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव को जोड़ती है।

देशांतर हमेशा अक्षांशों के लम्बवत दूरी  होतीLongitude Lines है। 0° देशांतर से किसी स्थान को कोणीय दूरी होती है। पृथ्वी पर कुल देशांतरों की संख्या 360(180+1+179)है।

  • 180° देशांतर प्रधान याम्योत्तर के साथ मिलकर ग्लोब पर वृहत-वृत का निर्माण करती है।
  • 0° देशांतर इंग्लैंड की राजधानी लंदन के नजदीक स्थित ग्रीनविच नामक स्थान से होकर गुजरता है, जिसे मानक देशांतर अथवा प्रधान याम्योतर (मध्यान रेखा) कहा जाता है।

ग्रीनविच माध्य समय (Greenwich Mean Time-G.M.T)

0° देशांतर पर हुए समय को ग्रीनविच मध्य समय या विश्व समय या जुलू समय भी कहा जाता है।

0° देशांतर से पूर्व दिशा की ओर 180° देशांतर तक स्थित क्षेत्रों को पूर्वी गोलार्द्ध एवं सभी देशांतरों को पूर्वी देशांतर एवं पश्चिम दिशा की तरफ 180° देशांतरों तक स्थित क्षेत्रों को पश्चिमी गोलार्द्ध एवं पश्चिमी देशांतरों कहा जाता है।

अक्षांश और देशांतर में अंतर (Difference between latitude and longitude)

अक्षांश विषुवत वृत्त के उत्तर अथवा दक्षिण में स्थित किसी बिन्दु की कोणीय दूरी है, जिसे डिग्री(°),मिनट(,),एवं सेकेंड (,,) में मापा जाता है।

 

 

देशांतर,विषुवत वृत्त के साथ बनी वह कोणीय दूरी है, जिसे डिग्री(°),मिनट(’),सेकेंड(’’) में मापा जाता है। इसे ग्रीनविच के पूर्व या पश्चिम 0° से 180° तक मापा जाता है।
सभी अक्षांश विषुवत वृत के समानांतर होते है।सभी देशांतर रेखाएं विषुवत वृत्त के लम्बवत है।
दो अक्षांशों के मध्य दूरी लगभग 111किमी होती है।देशांतरों के मध्य की दूरी विषुवत वृत्त पर अधिकतम (1113 किमी) है। ध्रुवण पर 0 किमी है। मध्य में 45° अक्षांश पर यह 79 किमी है।

महत्त्वपूर्ण तथ्य 

कटिबन्ध : दो अक्षांश रेखाओं (Latitude Lines)के मध्य क्षेत्र को कटिबन्ध कहा जाता है।

ग्रिड : दो देशांतर रेखाओं (Longitude Lines )के मध्य स्थान को ग्रिड कहा जाता है।

आप इसे भी पढ़ें 

Ecosystem in hindi

Healthy tips in hindi | स्वास्थ्य टिप्स हिन्दी में

F A Q

 

अक्षांश और देशांतर रेखाएं कितनी होती है?

अक्षांश ग्लोब पर निर्मित वह काल्पनिक रेखाएं होती है, जिनकी संख्या विषुवत वृत को मिलाकर कुल अक्षांशों की संख्या 181(90+90) हो जाती है।

अक्षांश और देशांतर का अर्थ क्या है?

अक्षांश का अर्थ है अक्षांश रेखा ग्लोब पर निर्धारित ऐसी काल्पनिक रेखाएं होती है, जो क्षैतिज दिशा में पृथ्वी की सतह के समानंतर वृताकार आकार में होती है।
देशांतर रेखाएं ग्लोब पर बनने वाली ऐसी काल्पनिक रेखाएं या अर्धवृत्त है, जो उत्तर से दक्षिण दिशा की तरफ उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव को जोड़ती है।

कुल अक्षांश कितने होते हैं?

कुल अक्षांश रेखाएं सिर्फ 181 होती है।

अक्षांश रेखा की परिभाषा क्या है?

अक्षांश पृथ्वी तल पर विंदु की कोणीय दूरी है, जिसे डिग्री में मापा जाता है।

GMT कहाँ स्थित है?

ग्रीनविच मीनटाइम का तात्पर्य रॉयल ऑब्जर्वेटरी लंदन का मीन सोलर टाइम है। ग्रीनविच दक्षिणी पूर्वी लंदन का स्थान है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *