UPPSC Syllabus in hindi

UPPSC Syllabus in hindi

मेरे प्रिय दोस्तों आप सब को यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा क्रैक करके पीसीएस अधिकारी बनना है, तो आपको UPPSC Syllabus in hindi (यूपीपीएससी पीसीएस पाठ्यक्रम) को बेहतरीन ढंग से समझना होगा।इस परीक्षा में कितने चरण होते है। तो आइए आपको हम इस लेख में UPPSC EXAM के बारे में विस्तृत रूप से बताते है।

UPPSC Syllabus in hindi

Table of Contents

UPPSC EXAM(यूपीपीएससी) परीक्षा के चरण

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग UPPSC PCS EXAM(यूपीपीएससी पीसीएस) परीक्षा के मुख्य रूप से तीन चरण होते है।

  • प्रिलिम्स या प्रारम्भिक परीक्षा
  • मेंस या मुख्य परीक्षा
  • इंटरव्यू अथवा साक्षात्कार

[Prelims] UPPSC Syllabus in hindi | यूपीपीएससी पीसीएस प्रारम्भिक परीक्षा  पाठ्यक्रम

यूपीपीएससी पीसीएस प्रारम्भिक परीक्षा निर्धारित तिथि को दिन में दो पालियों में होती है। सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र-1 एवं सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र-2। दोनों प्रश्नपत्रों के लिए समय की अवधि 2-2 घंटे का होता है।

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएं : राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की समसामयिक घटनाओं प्र अभ्यर्थियों को जानकारी रखनी होगी।

भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन : इतिहास के अंतर्गत भारतीय इतिहास के सामाजिक, आर्थिक, एवं राजनीतिक पक्षों की व्यापक जानकारी पर विशेष ध्यान देना होगा। भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन पर अभ्यर्थियों से स्वतंत्रता आंदोलन की की प्रकृति तथ विशेषता राष्ट्रवाद का अभ्युदय तथा स्वतंत्रता प्राप्त के बारे में सामान्य जानकारी अपेक्षित है।

भारत एवं विश्व का भूगोल : भारत एवं विश्व का भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल, विश्व भूगोल में केवल सामान्य जानकारी की परख होगी। (भारत के भूगोल के अंतर्गत देश के भौतिक, सामाजिक, एवं आर्थिक भूगोल से संबंधित प्रश्न होंगे।)

भारतीय राजनीति एवं शासन : संविधान, राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज, लोकनीति, आधिकारिक प्रकरण आदि : भारतीय राजव्यवस्था, अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति के अंतर्गत देश के पंचायती राज तथ सामुदायिक विकास सहित राजनीतिक प्रणाली के ज्ञान तथ भारत की आर्थिक नीति के व्यापक लक्षणों एवं भारतीय संस्कृति की जानकारी के प्रश्न होंगे।

आर्थिक एवं सामाजिक विकास: सतत विकास, गरीबी, अंतर्विष्ट जनसंखकीय, सामाजिक क्षेत्र के इनिशियेटिव आदि। अभ्यर्थियों की जानकारी का परीक्षण जनसंख्या, पर्यावरण तथा नगरीकरण की समस्याओं तथा उनके संबंधों के परिप्रेक्ष्य में किया जायेगा।

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी संबंधी विषय जैव विविधता एवं जलवायु परिवर्तन : इस विषय में विषय विशेषज्ञता की आवश्यकता नहीं है। अभ्यर्थियों से विषय की सामान्य जानकारी की अपेक्षित है।

 सामान्य विज्ञान : सामान्य विज्ञान के प्रश्न दैनिक अनुभव तथ प्रेक्षण से संबंधित विषयों सहित विज्ञान के सामान्य परिबोध एवं जानकारी पर आधारित होंगे, [जिसकी किसी भी सुनिश्चित व्यक्ति से अपेक्षा की जा सकती है, जिसने वैज्ञानिक विषयों का विशेष अध्ययन नहीं किया है।]

नोट- अभ्यर्थियों से यह अपेक्षित होगा की उत्तर प्रदेश के विशेष परिप्रेषी में उपयुक्त विषयों का उन्हे सामान्य परिचय हो।

UPPSC Syllabus in hindi | यूपीपीएससी पीसीएस प्रारम्भिक परीक्षा सीसैट(CSAT) पाठ्यक्रम

  • काम्परिहेनसन(विस्तारीकरण)
  • अंतरवैयक्तिक क्षमता जिसमें सम्प्रेषण कौशल भी समाहित होगा।
  • तार्किक एवं विश्लेषणात्मक योग्यता
  • निर्णय क्षमता एवं समस्या समाधान
  • सामान्य बौद्धिक योग्यता
  • प्रारम्भिक गणित हाईस्कूल स्तर तक- अंकगणित, बीजगणित, रेखा गणित व् सांख्यकी।
  • प्रारम्भिक गणित (हाईस्कूल स्तर तक)

अंकगणित

  • संख्या पद्धति- प्राकृतिक संख्या, पूर्णाङ्क, परिमेय-अपरिमेय एवं वास्तविक संखयाएं, पूर्णाङ्क संख्याओं के विभाजक तथा अविभाज्य पूर्णाङ्क संखाएं का लघूत्तम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्त्य तथा उनमें संबंध।
  • औसत
  • अनुपात एवं समानुपात
  • प्रतिशत
  • लाभ-हानि
  • व्याज-साधारण एवं चक्रवृद्धि
  • काम तथा समय
  • चाल, समय तथा दूरी

बीजगणित

  • समुच्चय सिद्धांत- समुच्चय, उप-समुच्चय, उचित उप-समुच्चय, रिक्त समुच्चय, समुच्चय के बीच संक्रियाएं (संघ,प्रतिच्छेद,अंतर समिमिति अंतर), वेन आरेख ।

रेखागणित

  • त्रिभुज, आयत,वर्ग, समलंब चतुर्भुज, एवं वृत्त की रचना एवं उनके गुण संबंधी प्रमेय तथा परिमाप एवं उनके क्षेत्रफल।
  • गोला, समकोण, वृत्ताकार, वेलन, समकोणीय वृत्ताकार शंकु तथा गहन के आयतन एवं पृष्ठ क्षेत्रफल।

सांख्यकीय

  • आंकड़ों का संग्रह, आंकड़ों का वर्गीकरण, बारंबारता, बारंबारता बंटन,सारणीयन, संचयी बारंबारता, आंकड़ों का निरूपड़, दंड चार्ट, पाई चार्ट, आयत, चित्र, बारंबारता बहुभुज, संचयी बारंबारता वक्र, केन्द्रीय प्रवृति की माप-समांतर माध्य, माध्यिका एवं बहुलक।

General English(हाई स्कूल स्तर तक)

  • Comprehension
  • Active voice and passive voice
  • Parts of Speech
  • Transformation of Sentences
  • Direct and Indirect Speech
  • Punctuation and Speling
  • Words Meanings
  • Vocabulory and usage
  • Idioms and Phrases
  • Fill in the Blanks

सामान्य हिन्दी(हाईस्कूल स्तर तक)

  • हिन्दी वर्णमाला,विराम चिन्ह
  • शब्द रचना, वाक्य रचना, अर्थ
  • शब्द रूप
  • संधि समास
  • क्रियाएं
  • अनेकार्थी शब्द
  • मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ
  • तत्सम एवं ततभव,देशज, विदेशी(शब्द भंडार)
  • वर्तनी
  • पर्यायवाची शब्द
  • अर्थबोध
  • हिन्दी भाषा के प्रयोग में होने वाली अशुद्धियाँ
  • उत्तर प्रदेश की मुख्य बोलियाँ

UPPSC Syllabus in hindi |यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम

यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा परंपरागत तरीके से होती है। यूपीपीएससी पीसीएस मेंस पाठ्यक्रम के अंतर्गत आठ पेपर होते है। जो आपको इस पोस्ट में परीक्षा पैटर्न बताया जा रहा है।

यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा के आठ पेपरों का विवरण नीचे बिन्दुवार दिया गया है।

  • सामान्य हिन्दी
  • निबंध
  • सामान्य अध्ययन पेपर-1
  • सामान्य अध्ययन पेपर-2
  • सामान्य अध्ययन पेपर-3
  • सामान्य अध्ययन पेपर-4
  • वैकल्पिक विषय पेपर-1
  • वैकल्पिक विषय पेपर-2

UPPSC Syllabus in hindi |यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम

  • UPPSC PCS मेंस परीक्षा में आठ प्रश्न पत्र होते है।
  • UPPSC PCS मेंस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होती है।
  • UPPSC PCS मेंस परीक्षा कुल 1500 अंकों की होती है।
  • UPPSC PCS मेंस परीक्षा में प्रत्येक पेपर 2 घंटे का होता है।

UPPSC Syllabus in hindi |यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम

UPPSC PCS प्रारम्भिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी ही UPPSC PCS मेंस परीक्षा डे सकते है। UPPSC PCS मेंस परीक्षा कुल 1500 अंकों की होती है। UPPSC PCS मेंस परीक्षा में सामान्य हिन्दी, निबंध, सामान्य अध्ययन, एवं वैकल्पिक विषय से प्रश्न पूछे जाते है।

सामान्य हिन्दी

 

(200 अंक)

1.सरकारी एवं अर्धसरकारी पत्र लेखन, तार लेखन एवं कार्यालय आदेश से सम्बंधित

 

2.संक्षेपण, लोकोक्ति एवं मुहावरे आदि पर आधारित

3.अनेकार्थी शब्द, विलोम शब्द एवं पर्यायवाची शब्द आदि से सम्बंधित

4.शब्द रचना, वाक्य रचना, अर्थ एवं प्रयोग और उपसर्ग एवं प्रत्यय प्रयोग

5.संधि, समास, शब्द रूप (तत्सम एवं तद्भव, देशज, विदेशी) पर आधारित

 

निबंध(200)1.कला और संस्कृति, सामाजिक एवं राजनैतिक मुद्दे से सम्बंधित

 

2.विज्ञान, पर्यावरण और प्रौद्योगिकी, अर्थशास्त्र, कृषि, उद्योग और व्यापार पर आधारित

3.राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, प्राकृतिक आपदा, सूखा, भूस्खलन, भूकंप, बाढ़ आदि।

सामान्य अध्ययन पेपर-1(200)1.भारतीय संस्कृति एवं इसका इतिहास, प्राचीन काल से आधुनिक काल तक के कला रूपों, साहित्य और वास्तुकला

 

2.राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्व एवं घटनायें (विशेषकर उत्तर प्रदेश से सम्बंधित)

3.भारतीय समाज और महिला संगठनों में महिलाओं की भूमिका

4.भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय स्वतंत्रता आन्दोलन (उत्तर प्रदेश के विशेष सन्दर्भ में)

5.विश्व व भारत का भूगोल (भौतिक, सामाजिक वआर्थिक भूगोल) – उत्तर प्रदेश के विशेष सन्दर्भ में

6.पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी, जैव विविधता एवं जलवायु परिवर्तन

सामान्य अध्ययन पेपर-2(200 अंक)1.हमारे देश के लोकतंत्र में सिविल सेवाओं की भूमिका

 

2.भारत का संविधान इसके ऐतिहासिक आधार, विकास, विशेषताएं, संरचना एवं सर्वोच्च न्यायालय की भूमिका

3.भारत का संविधान के अनुसार संघ और राज्यों के कार्य और जिम्मेदारियां

4.भारतीय कार्यपालिका और न्यायपालिका की संरचना, संगठन और कार्यप्रणाली मुख्य विशेषताएं।

5.भारत के केंद्र में वित्त आयोग की भूमिका और राज्य वित्तीय शक्तियों का विभाजन

6.भारत की संवैधानिक योजना की तुलना एवं संसद और राज्य विधानसभाएँ

7.देश में संवैधानिक पदों पर नियुक्ति, कार्य और उनके दायित्व।

8.देश में अर्ध न्यायिक निकाय, नीति आयोग, उनकी विशेषताएं और कार्यप्रणाली

9.उत्तर प्रदेश के सन्दर्भ में विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिए सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप एवं प्रक्रिया

10देश में केंद्र और राज्यों द्वारा जनसंख्या के कमजोर वर्गों के लिए योजनाएं

11,देश में गरीबी और भुखमरी से संबंधित मुद्दे एवं शासन के महत्वपूर्ण पहलू

12.भारत और पड़ोसी देशों के साथ संबंध एवं द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह और समझौते

सामान्य अध्ययन पेपर-3(200)1.भारत में आर्थिक नियोजन, उद्देश्य, उपलब्धियाँ और नीति आयोग

 

2.भारत में सतत विकास का उद्देश्य एवं गरीबी और बेरोजगारी

3.देश और यूपी में सामाजिक न्याय और विकास

4.भारतीय और उत्तर प्रदेश सरकारी बजट एवं वित्तीय प्रणाली

5.उत्तर प्रदेश के प्रमुख फसलें, सिंचाई प्रणाली, कृषि उपज, कृषि क्षेत्र में ई-तकनीक

6.भारत में खाद्य प्रसंस्करण और संबंधित उद्योग एवं देश स्वतंत्रता के बाद से भारत में भूमि सुधार

7.भारतीय अर्थव्यवस्था पर उदारीकरण और वैश्वीकरण के प्रभाव, औद्योगिक नीति और औद्योगिक विकास

8.भारत में बुनियादी ढांचा एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भारतीयों की उपलब्धियां, प्रौद्योगिकी का स्वदेशीकरण

9.देश में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर, ऊर्जा संसाधन, नैनो एवं सूक्ष्म जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जागरूकता।

10.देश में पर्यावरण सुरक्षा और पारिस्थितिकी तंत्र एवं कृषि, बागवानी और पशुपालन

11.देश में सुरक्षा और सुरक्षा चुनौती, आपदा, आपदा न्यूनीकरण और प्रबंधन।

12.अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियां: परमाणु प्रसार, संचार नेटवर्क, मीडिया, साइबर सुरक्षा आदि एवं भारत की आंतरिक सुरक्षा चुनौतियां

13.उत्तर प्रदेश के विशेष संदर्भ में कानून व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा।

सामान्य अध्ययन पेपर-4(200)1.देश और राज्य में नैतिकता और मानव संपर्क (उत्तर प्रदेश के विशेष सन्दर्भ में)

 

2.भारत और उत्तर प्रदेश में सिविल सेवा के लिए योग्यता व मूल्य

3.भावनात्मक बुद्धि से सम्बंधित मुलभुत बातें

4.देश व दुनिया के नैतिक विचारकों व दार्शनिकों का योगदान (उत्तर प्रदेश के विशेष सन्दर्भ में)

5.देश में सिविल सेवा मान और लोक प्रशासन में नैतिकता (उत्तर प्रदेश के विशेष सन्दर्भ में)

6.भारत में शासन में संभावना (उत्तर प्रदेश के विशेष सन्दर्भ में)

UPPSC Syllabus in hindi |यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा वैकल्पिक विषय पाठ्यक्रम

यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा वैकल्पिक विषय के अंतर्गत दो पेपर होते है, जो 200-200 अंक के होते है।

  • कृषि
  • पशुपालन
  • भौतिकी पशुचिकित्सा विज्ञान
  • वनस्पति विज्ञान व् प्राणी विज्ञान
  • रसायन विज्ञान
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • विद्युत अभियंत्रण
  • असैनिक अभियंत्रण
  • कानून
  • सार्वजनिक प्रशासन
  • संस्कृत साहित्य
  • हिन्दी साहित्य
  • उर्दू साहित्य
  • दर्शन
  • भूगर्भ शास्त्र
  • समाज शास्त्र व् अंतर्राष्ट्रीय संबंध
  • इतिहास(प्राचीन,मध्यकालीन,आधुनिक)
  • भूगोल
  • अर्थशास्त्र
  • राजनीति विज्ञान
  • गणित व् आँकड़े
  • प्रबंध
  • व्यापार
  • मनुष्य जाती का विज्ञान
  • चिकित्सा विज्ञान
  • मनोविज्ञान

UPPSC Syllabus in hindi |यूपीपीएससी पीसीएस साक्षात्कार की जानकारी

यूपीपीएससी पीसीएस साक्षात्कार में उन्ही अभ्यर्थियों को बुलाया जाता है, जो पीसीएस प्रीलिम्स् एवं मेंस परीक्षा उत्तीर्ण किये होते है। साक्षात्कार 100अंकों का होता है।

  • अभ्यर्थियों का साक्षात्कार यूपीपीएससी द्वारा निर्धारित बोर्ड द्वारा किया जाता है।
  • साक्षात्कार का प्रमुख उद्देश्य अभ्यर्थियों का निष्पक्ष पर्यवेक्षकों के द्वारा राज्य सेवाओं के लिए व्यक्तिगत परख की जाती है।
  • अभ्यर्थी को देश, राज्य, और विदेश से संबंधित जानकारी का होना बहुत ही जरूरी है।
  • साक्षात्कार अभ्यर्थी मानसिक गुणों एवं विश्लेषणात्मक क्षमता को पता लगाने के लिए किया जाता है।

आप इसे भी पढ़ें 

महादेवी वर्मा

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण कब होता है

FAQ
Q.यूपीपीएससी का फुल फॉर्म?

A.(Uttar Pradesh Public Service Comission)उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग।

Q.यूपीपीएससी क्या है?

A.(Uttar Pradesh Public Service Comission)उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग है,इसके अंतर्गत प्रारम्भिक,मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार के द्वारा राज्य सेवाओं के लिए अधिकारियों की नियुक्त की जाती है।

Q.यूपीपीएससी की तैयारी कैसे करें?

A.(Uttar Pradesh Public Service Comission)उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी सबसे पहले पाठ्यक्रम को पढ़कर उसी के आधार पर तैयारी की जानी चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *